लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘नमो सेवा अनहर्ड स्टोरीज़’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन की प्रेरक घटनाओं पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुति भी देखी।
विरासत और विकास के बीच अद्भुत तालमेल
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की अटूट सेवा, भारत की विरासत और विकास के बीच अद्भुत तालमेल का प्रतीक है। साथ ही, यह बिना किसी भेदभाव के समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकारी योजनाओं और जन-कल्याणकारी नीतियों को पहुँचाने की एक शानदार और सराहनीय यात्रा है।”
‘नए भारत’ के निर्माण में नेतृत्व
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘नए भारत’ के निर्माण में नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक धन्यवाद दिया। इसके साथ ही अपनी रचनात्मक प्रस्तुति के लिए सभी कलाकारों को भी सीएम योगी ने हार्दिक बधाई दी।











