सीएम योगी ने लखनऊ और सीतापुर में किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और सीतापुर ज़िलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ और सीतापुर ज़िलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। जिसके बाद बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाक़ात की। सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावितों से उनका हाल-चाल जाना और उन्हें राहत सामग्री भी बांटी।

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी
मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी, इसके साथ ही सीएम योगी ने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ बख्शी का तालाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध बनवाने की घोषणा की। तटबंध पर रास्ता भी बनेगा, जिससे यह बाढ़ से बचाव के साथ आवागमन के काम आएगा।

हर प्रभावित परिवार को हर संभव मदद
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़