बाराबंकी को सीएम योगी आदित्यनाथ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

बाराबंकी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 542.41 करोड़ की विकास सौगात दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाराबंकी दौरे पर रहे। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले को 542.41 करोड़ की विकास सौगात दी। सीएम योगी ने 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा धाम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी सरकार की प्राथमिकता बताया।

विकास को तेज रफ्तार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास को तेज रफ्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही राज्य की विरासत को भी महत्व देना सरकार की प्राथमिकता है। इसका ही उदाहरण है श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर, पारिजात वृक्ष का संरक्षण और हॉकी के जादूगर केडी सिंह बाबू की हवेली का संरक्षण।

धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों को नई पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को नई पहचान देने का कार्य किया जा रहा है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

करोड़ों की दी सौगात
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र की 36 परियोजनाओं पर 282.28 करोड़ रुपये की सौगात दी। वहीं दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र की 46 परियोजनाओं पर 260.12 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन 82 परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन तथा आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। सीएम योगी की सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा  कि उत्तर प्रदेश अब विकास और सांस्कृतिक नई पहचान बना रहा है और सरकार इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़