मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर जुबानी हमला, कहा-“भारत का लोकतंत्र साजिशों के तूफान से नहीं हिलेगा”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनता के जनादेश से होकर जाता है, न कि अराजकता से। जो ताकतें बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देख रही हैं, वे युवाओं के हाथों में राष्ट्र-निर्माण की मशाल के बजाय अराजकता के हथियार थमाना चाहती हैं।”

जन-विश्वास की जड़ों पर टिका लोकतंत्र
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “जो लोग चुनावी सुधार, न्याय के नारे और लोकतंत्र की दुहाई देकर देश में अस्थिरता के बीज बो रहे हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि भारत का लोकतंत्र जन-विश्वास की जड़ों पर टिका एक विशाल वटवृक्ष है, जिसे साजिशों के तूफान भी हिला नहीं सकते। हमारी युवा शक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, न कि किसी की सत्ता की प्यास बुझाने के लिए।”

राजनीतिक साजिश नहीं होगी सफल
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “जनता ने राजनीति में मौजूद इन छलावे रचने वालों और खलनायकों को पहचान लिया है और उन्हें सत्ता से दूर रखा है। अब वे देश को अराजकता की आग में झोंककर सत्ता हथियाना चाहते हैं। देश उनकी इस राजनीतिक साजिश को कभी सफल नहीं होने देगा।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़