योगी सरकार के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्रांति, सीएम योगी ने गिनाईं स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्रांति देखने को मिल रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्रांति देखने को मिल रही है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बड़े दावे किए है। उन्होंने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ, राज्य में भाजपा की डबल-इंजन सरकार ने 2017 से पहले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए, उत्तर प्रदेश को एक स्वस्थ, सक्षम और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं।”

MBBS सीटों की संख्या में बढ़ोतरी
सीएम योगी ने कहा कि, “इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि उत्तर प्रदेश, जिसकी पहचान कभी “एक ज़िला-एक माफ़िया” से होती थी, आज “एक ज़िला-एक मेडिकल कॉलेज” के संकल्प के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। जहां 2017 में राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या सिर्फ 36 थी, वहीं आज यह बढ़कर 85 हो गई है। इसके साथ ही, MBBS सीटों की संख्या 4,690 से बढ़कर 13,600 से अधिक हो गई है। इससे एक ओर जहाँ युवाओं के लिए मेडिकल शिक्षा के अवसर बढ़े हैं, वहीं दूसरी ओर आम लोगों के लिए घर के पास ही बेहतर इलाज की सुविधा का विस्तार हुआ है।”

इलाज के भारी खर्च की चिंता खत्म
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत राज्य के 10 करोड़ से अधिक निवासी आज गंभीर बीमारियों के इलाज के भारी खर्च की चिंता से मुक्त होकर बेहतर स्वास्थ्य, गरिमा और सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इलाज की मजबूरी से लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा के भरोसे तक—यही एक स्वस्थ उत्तर प्रदेश की नई पहचान है।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़