कृषि क्षेत्र को नई दिशा, अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को योगी कैबिनेट की मंजूरी

योगी कैबिनेट ने महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। कानपुर जनपद के बिल्हौर में यह विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार कृषि शिक्षा और अनुसंधान को नई गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा उत्तरप्रदेश कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया गया है। बैठक में योगी कैबिनेट ने महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। कानपुर जनपद के बिल्हौर में यह विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।

मील का पत्थर होगा साबित
योगी सरकार की इस सौगात के लिए संस्थान के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है। संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह विश्वविद्यालय न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के कृषि प उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

विकास के लिए खुलेंगे नए द्वार
इस विश्वविद्यालय की स्थापना से आसपास के जनपदों के हजारों युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, मिलेगी। साथ ही अनुसंधान और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के विकास के लिए नए द्वार खुलेंगे। इस कृषि विश्वविद्यालय के माध्यम से किसानों तक उन्नत कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान, प्राकृतिक और जैविक खेती की आधुनिक पद्धतियों को पहुंचाया जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़