लखनऊ में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की जमकर सराहना

लखनऊ में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जीवन के संघर्षों पर आधारित उनकी आत्मकथा ‘द एपिक ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ़, माय स्ट्रगल’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहे। सीएम योगी ने विमोचन के बाद राम नाथ कोविंद को हार्दिक बधाई और धन्यवाद किया। सीएम योगी ने कहा कि, “भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हर भारतीय के दिल में सम्मान और आदर की गहरी छाप छोड़ी है।”

बीजेपी में ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि, “योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 में सरकार बनने के बाद, राज्य में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और सुशासन को नई ऊर्जा मिली है। बीजेपी में ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत का सच्चा उदाहरण देखने को मिलता है। इसमें वंशवादी राजनीति, भाई-भतीजावाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद जैसी सामाजिक बुराइयों से ऊपर उठकर देश के समावेशी विकास पर ज़ोर दिया जाता है।”

सम्मान और सुरक्षा का अहसास
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आगे कहा कि, “‘नए भारत’ में करोड़ों लोगों को सिर पर छत मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, योगी और मोदी सरकारों ने मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि अनगिनत गरीब परिवारों को न केवल घर मिलें, बल्कि उन्हें सम्मान और सुरक्षा का अहसास भी हो।”

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़