अखिलेश यादव पर मंत्री ओपी राजभर के तीखे वार, मुस्लिम वोट बैंक को लेकर भी साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक के बाद एक कड़े प्रहार किए है।

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक के बाद एक कड़े प्रहार किए है। ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि “अखिलेश यादव 12 बजे तक अली-अली करते हैं। उसके बाद बजरंगबली करते हैं। अखिलेश यादव का हाल माया मिली ना राम वाला है।”

अखिलेश यादव पर तीखा वार
अयोध्या में हो रही कथा में अखिलेश यादव के जाने को लेकर भी ओपी राजभर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “उनको ना तो राम प्यारे हैं और ना ही कृष्ण प्यारे हैं, अखिलेश यादव खुद को कृष्ण का वशंज बताते हैं लेकिन वो मथुरा और अयोध्या नहीं जाते। उन्हें डर लगा रहता है कि मुस्लिम सपा का साथ न छोड़ दें।”

शिवपाल यादव की स्थिति पर तंज
वहीं समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव की स्थिति को लेकर ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट में कहा, “शिवपाल की स्थिति बैंड पार्टी में झुनझुना बजाने वाले जैसी हो गई है जिसे सुर-ताल से कोई मतलब नहीं होता। वही हाल उनका भी है।” ओपी राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव शिवपाल यादव को फूटी आंख से भी नहीं देखना चाहते हैं। अभी उनको लोहिया ट्रस्ट से भी हटा दिया। अभी मैंने सुना कि अब कार्यालय में भी शिवपाल जाएंगे तो अखिलेश से पूछकर जाएंगे। यह सब अविश्वास ही तो है। अखिलेश यादव हमेशा शिवपाल यादव को अपमानित करने का काम करते हैं।”

2027 को लेकर दिया बयान
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सुभासपा भाजपा के साथ रहेगी या कहीं जाएगी के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव भी तो 8 बार समझौता किए, बसपा से, आरएलडी से, कांग्रेस से, सुभासपा से। उनसे नहीं कोई पूछता है।”ओपी राजभर ने साफ करते हुए कहा कि हम लोग NDA के साथ हैं।2027
में हम 350 सीट जीतेंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़