मंत्री ओपी राजभर का कांग्रेस और सपा पर तीखा प्रहार, कहा-“एक-दो दिन रुकिए, हो-हल्ला होने वाला है”

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया जलाए जाने को लेकर कांग्रेस, सपा पर तीखा हमला बोला है।

ओपी राजभर का विपक्ष पर निशाना
मंत्री ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि “एक-दो दिन रुकिए, हो-हल्ला होने वाला है। हल्ला होगा कि तेल जल गया, त्राहि-त्राहि हो गई। इसका टूलकिट भी तैयार है, बस हल्ले का इंतजार कीजिए।”

पीएम मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पूरे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया। राज्यों में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। अति पिछड़े और दलित समाज के लोगों ने सेवा संकल्प अभियान से खुद को जोड़ा। जनता से आशीर्वाद मांगा और हर्षोल्लास के साथ आशीर्वाद का दीया जलाया।

मंत्री ने उठाया सवाल
मंत्री राजभर ने सवाल किया कि इस अभियान से से बुरा किसे लगा? मंत्री ने कांग्रेस, सपा का नाम लेते हुए कहा कि अब यही लोग चिल्लाएंगे कि इतना तेल जल गया, बाती जल गई और दीया बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि देख लीजिएगा, सबसे ज्यादा हल्ला कांग्रेस के टूलकिट वामपंथी सवर्ण और समाजवादी पार्टी के लोग ही मचाएंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़