उत्तर प्रदेश में लगाए जाएंगे ‘सेवा सेतु’शिविर, वंचित पात्रों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलायेगी। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक राज्यभर में चलेगा।

प्रधानमंत्री के रूप में शासन प्रमुख के तौर पर नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिसे लेकर देशभर के कई राज्यों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलायेगी। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक राज्यभर में चलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन प्रदेशभर में ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

कार्यक्रम की पूरी कार्ययोजना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की पूरी कार्ययोजना सबके समक्ष रखी। सीएम योगी ने कहा कि, हर ग्राम पंचायत, नगर निकाय और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इसके जरिये प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करेगी। इसके अलावा अस्पतालों में फल वितरण के साथ रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। बीजेपी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी सेवा कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

वंचित पात्रों तक पहुंचेगी योजनाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के तहत ‘सेवा सेतु’शिविर लगाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि यह शिविर सरकारी योजनाओं से अब तक वंचित पात्र लोगों को लाभ दिलाने के लिए लगाए जाएंगे। 29-30 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच प्रत्येक विकासखंड और जिला मुख्यालय के नगर निकाय में छह से सात दिन तक शिविर लगाने की योजना है। इनमें स्वास्थ्य योजनाओं के साथ पेंशन, आवास, शौचालय, राशन कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र लोगों का पंजीकरण कराया जाएगा। पंजीकरण के बाद दो-तीन दिन के अंदर इसका सत्यापन किया जाएगा। जिसके बाद संबंधित कार्ड या योजना का लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़