UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका है। इसलिए जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वो आज आधिकारिक वेबसाईट https://www.upessc.up.gov.in/ पर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क का भुगतान
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2,000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। एससी एवं एसटी के लिए 1,500 रुपये और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित है।
आयु-सीमा निर्धारित
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।












