केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सीएम योगी की शिष्टाचार भेंट, पर्यावरण संरक्षण समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सीएम योगी के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग, लखनऊ पर हुई। इस मुलाकात के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वन क्षेत्र के विकास और जलवायु परिवर्तन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात में क्या बात?
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

किन विषयों पर चर्चा?
बैठक में प्रदेश में हरित क्षेत्र के विस्तार, वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय मंत्री को प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़