लखनऊ में दो दिवसीय ‘यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026’ आयोजित किया गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत कर रहे हैं। इस कॉन्क्लेव के माध्यम से, उत्तर प्रदेश को वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की जाएंगी। योगी सरकार का मानना है कि, ‘यूपी टेक्स मित्र’ पोर्टल, साथ ही बुनकरों के कल्याण, कौशल विकास, निवेश और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के माध्यम से, राज्य की समृद्ध टेक्सटाइल विरासत को आधुनिक क्षमताओं से जोड़ा जाएगा।
अयोध्या में सीएम योगी का कार्यक्रम
वहीं दूसरी ओर, सीएम योगी आदित्यनाथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों और उत्कृष्ट पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, और नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। मेहनत से समृद्धि और सेवा से सशक्तिकरण की यह यात्रा ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में नई ऊर्जा का संचार करेगी। लखनऊ से अयोध्या तक की यात्रा समृद्धि, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के संकल्प को पूरा करने की दिशा में नई गति प्राप्त करेगी।











