UPSSSC ने जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के पदों पर निकाली भर्ती, यहां जानिए आवेदन के लिए आयु सीमा और आवेदन शुल्क?

UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के पदों पर भर्ती निकाली गई है।

UPSSSC यानि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसलिए जो भी उम्मीदवार सरकारी इंजीनरिंग बनने का सपना देख रहे हैं उन युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। UPSSSC जेई मैकेनिकल भर्ती के लिए आवेदन 3 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक लिए जायेंगे।जो भी इच्छुक उम्मीदवार है वो upsssc.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन के लिए पात्रता
बता दें कि शुल्क समायोजन और आवेदन में करेक्शन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 निर्धारित है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए UPSSSC 2025 में भाग लिया हो। इसके अलावा पदानुसार इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र पदानुसार 1821 साल से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले युवाओं को नियमानुसार छूट दी जाएगी। 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर आयु की गणना की जाएगी। उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। भर्ती में आवेदन के साथ 25 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़