उत्तर प्रदेश स्टार्टअप इकोसिस्टम इवेंट 2026, राज्य में स्टार्टअप्स को योगी सरकार देगी बूस्टर डोज

लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप इकोसिस्टम इवेंट 2026 आज आयोजित किया जाएगा।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप इकोसिस्टम इवेंट 2026 आज आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी के तहत 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ से ज़्यादा की फंडिंग की जाएगी। इसके साथ ही 9 इनक्यूबेटर्स को 1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी-2026’ बुकलेट भी जारी करेंगे और उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल का भी उद्घाटन किया जाएगा।

सीएम योगी ने दी कार्यक्रम की जानकारी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि, “नए विचारों से नए उद्यम और नए उद्यमों से नए रोज़गार—यही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई पहचान है। युवाओं के विचारों को मौका देकर, इनोवेशन को बढ़ावा देकर और स्टार्टअप्स को मज़बूती देकर, उत्तर प्रदेश आज ‘नौकरी चाहने वाले’ से ‘नौकरी देने वाले’ बनने की नई संस्कृति को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है”।

सात स्टार्टअप्स को किया जाएगा सम्मानित
बता दें कि इस कार्यक्रम में यूपी स्टार्टअप मिशन और यू-हब पर वीडियो प्रस्तुति भी होगी। इस अवसर पर भारत इनोवेट्स में चयनित उत्तर प्रदेश के सात स्टार्टअप्स को सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 के साथ नए प्रोत्साहनों और संस्थागत व्यवस्था का विस्तार किया है। बता दें कि वर्ष 2017 में प्रदेश में सिर्फ 120 स्टार्टअप पंजीकृत थे, जबकि अब डीपीआईटी की ओर से सत्यापित स्टार्टअप्स की संख्या बढ़कर 24,243 और इनक्यूबेटर्स की संख्या 88 हो गई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़