उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में 14 आईएएस का तबादला किया गया है। इनमें तीन सचिव, छह विशेष सचिव और जिला स्तर के पांच सीडीओ, अपर पदनाम के कुल 14 आईएएस अफसर शामिल है। इसके साथ ही साथ शासन ने 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी किए हैं।
सौंपी गई जिम्मेदारियाँ
आईएएस सुमित राजेश महाजन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहारनपुर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ), उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन बनाए गए हैं। डॉ० सुनील कुमार वर्मा अपर आयुक्त, राज्य कर, उत्तर प्रदेश से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सहारनपुर के पद पर तैनात किए गए हैं।
विभिन्न विभागों में तैनाती
राहुल सिंह को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से अब विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का जिम्मा दिया गया है। अभिषेक कुमार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), लखीमपुर खीरी से हटाकर विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में तैनात किया गया है। योगानन्द पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या से अब मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), लखीमपुर खीरी बनाए गए हैं। साहब सिंह को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज से अब सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर भेजे गए हैं।
किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी?
अशोक कुमार कनौजिया को संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण से विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाए गए हैं। अरुण कुमार को अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल से विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, प्रदीप कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर से अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल बनाए गए हैं। नेहा शर्मा को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ वर्तमान में संभाल रही सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से मुक्त कर दी गई हैं।











