प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ, सीएम योगी ने दिया बड़ा संदेश

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत एक दिन में 35 करोड़ रिकार्ड पौधरोपण का लक्ष्य रखा हुआ है।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत एक दिन में 35 करोड़ रिकार्ड पौधरोपण का लक्ष्य रखा हुआ है। इस अभियान को साकार बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर टोल प्लाजा के पास पवित्र त्रिवेणी का पौधा लगाया और सेल्फी भी ली।

सीएम ने लगाया मौलश्री का पौधा
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड के किनारे भी पौधरोपण किया। यहां उन्होंने मौलश्री का पौधा लगाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी वृद्धि हुई है।

ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संदेश
मुख्यमंत्री ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने का संदेश दिया और कहा कि धरती पर जब एक पेड़ उगता है तो वह सैकड़ो टन कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण पर मंडरा रहे संकट का प्रभाव मौसम चक्र पर भी पड़ा है। हाल के दिनों में जो बारिश शुरू हुई है, उसे 15 जून से प्रारंभ हो जाना चाहिए था। बारिश करीब महीने भर लेट है।

ग्लोबल वार्मिंग की चेतावनी
दुनिया के अंदर लगातार ग्लोबल वार्मिंग की चेतावनी दी जा रही है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए मजबूत कदम उठाते हुए सभी लोगों से सीएम योगी ने आह्वान किया की एक पेड़ जरूर लगाएं और इस अभियान को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़