योगी सरकार ने आपदाओं से प्रभावित लोगों को पहुंचाई राहत, 01 अप्रैल से 18 सितंबर तक दी गई 249.76 करोड़ रुपये की सहायता

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों और परिवारों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों और परिवारों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए है। प्रदेश में अतिवृष्टि, वज्रपात, सर्पदंश, बाढ़, मानव-वन्यजीव द्वंद्व, ओलावृष्टि, डूबने की घटनाओं, अग्निकांड और आंधी-तूफान जैसी विभिन्न आपदाओं से प्रभावित लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिसे लेकर राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से आँकड़े जारी किए गए है। इन आंकड़ों के अनुसार, 01 अप्रैल 2026 से 18 सितंबर 2026 तक विभिन्न आपदाओं से बचाव और राहत के लिए कुल 249.76 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।

विभिन्न आपदाओं में राहत के लिए राशि जारी
बता दें कि राज्य सरकार की ओर से घोषित विभिन्न आपदाओं में राहत के लिए अब तक 206.19 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के सापेक्ष राहत के लिए 111.67 करोड़ रुपये, बाढ़ राहत और बचाव कार्यों के लिए 114.04 करोड़ रुपये जारी किए गए है। इसके साथ ही अग्निकांड से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए 36.85 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से अलग-अलग आपदाओं की प्रकृति और नुकसान के अनुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

राहत व्यवस्था में किसानों को प्रमुखता
योगी सरकार की ओर से राहत व्यवस्था में किसानों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है। जिसके तहत राज्य सरकार ओलावृष्टि, बाढ़, अतिवृष्टि और अग्निकांड से प्रभावित 1,16,000 किसानों की फसल क्षति के सापेक्ष अब तक 72.31 करोड़ रुपये की राहत सहायता वितरित कर चुकी है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल बर्बाद होने से प्रभावित किसानों को इस सहायता से आर्थिक राहत मिली है। इसी तरह बाढ़, अतिवृष्टि, अग्निकांड, आंधी-तूफान और वज्रपात से क्षतिग्रस्त 23,595 मकानों के सापेक्ष प्रभावित लोगों को 15.09 करोड़ रुपये
की राहत सहायता दी जा चुकी है। सरकार ने पशुहानि के मामलों में भी प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़