कुंभ मेला 2027 की तैयारियों में जुटा उत्तराखंड शासन-प्रशासन, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड शासन-प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड शासन-प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने देहरादून में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों को कहा कि विभिन्न निर्माण और अन्य आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि जिन कार्यों को समानांतर रूप से किया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर साथ-साथ पूरा किया जाए, ताकि समय का सदुपयोग हो।

अधिकारियों को जरूरी प्लानिंग करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को जरूरी प्लानिंग करने के निर्देश दिए। ताकि जनगणना और निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों के कारण कुम्भ मेला 2027 के लिए आवश्यक अधिकारियों और कर्मचारियों की उपलब्धता प्रभावित न हो। इसके साथ ही विभागों को कुम्भ मेले के लिए आवश्यक मानव संसाधन की आवश्यकता का आंकलन करते हुए समय से तैनाती की कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

साइनेज पर क्यूआर कोड की व्यवस्था
मुख्य सचिव ने कहा कि साइनेज पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाए। उसमें श्रद्धालुओं के लिए उस स्थल की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व सहित आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करायी जाएं। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, कुम्भ क्षेत्र की विभिन्न जगह एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित ऐप भी तैयार कराया जा सकता है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़