मुख्यमंत्री धामी का अधिकारियों संग अहम मंथन, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था समेत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी आवास पर अहम बैठक की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी आवास पर अहम बैठक की। इस बैठक में राज्य के सभी ज़िलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सीएम धामी ने विकास कार्यों, जन-सुविधाओं, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों, आपदा प्रबंधन और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं और जनहित से जुड़े मामलों का तेज़ी से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों को सीएम के निर्देश
बैठक के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा-मुक्त करने के काम में तेज़ी लाने, सीवर और पेयजल पाइपलाइन के अधूरे काम 1 नवंबर तक पूरे करने और सड़कों की तुरंत मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, साफ़-सफ़ाई की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से मज़बूत करने, राजस्व मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने, वोटर लिस्ट में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने और पुलिस थानों में प्राप्त हर शिकायत पर नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

खुद निरीक्षण करेंगे सीएम धामी
सीएम धामी ने कहा कि, खुद सड़क मार्ग से राज्य का दौरा करके सड़कों की स्थिति और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करेंगे। अगर कहीं भी कोई लापरवाही, घटिया काम या अनावश्यक देरी पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की साप्ताहिक समीक्षा, आपदा प्रभावित लोगों को तुरंत राहत, दूर-दराज़ के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़

टॉप स्टोरीज़