उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी आवास परिसर में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट, ऋषिकुल (हरिद्वार) के मास्टर प्लान की समीक्षा की गई। इस बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया जिन्हें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये।
अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठक के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ऋषिकुल परिसर का आर्किटेक्चरल डिज़ाइन ओरिएंटल और पारंपरिक आर्किटेक्चरल शैलियों के अनुरूप हो और परिसर के अंदर अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं; साथ ही, परिसर के निर्माण से संबंधित सभी कार्य दो साल के अंदर पूरे किए जाएं।
उच्च स्तरीय शैक्षणिक, शोध की व्यवस्थाएं विकसित
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकुल के समग्र विकास में आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित को विशेष प्रमुखता दी जाए। इन क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शैक्षणिक, शोध और अध्ययन की व्यवस्थाएं विकसित की जाएं, जिससे यह संस्थान भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शोध के बीच प्रभावी सेतु बन सके।












