नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे ने अप्रेंटिस के 6777 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा चयन

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा अवसर आ गया है।

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा अवसर आ गया है। नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस के 6777 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।

20 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया  
हालांकि इस भर्ती के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। 20 जुलाई से आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो जाएगी। वहीं 19 अगस्त 2026 को आवेदन करने का अंतिम दिन होगा।

यहाँ करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर कर सकते हैं। वहीं अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री रखा गया है।

मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन
इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी, न ही कोई इंटरव्यू लिया जाएगा। बता दें कि  उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़