योगी का विज़न: अटल आवासीय विद्यालय बनेंगे ग्रामीण भारत के टेक्नोलॉजी हब

उत्तर प्रदेश में अटल आवासीय विद्यालयों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत प्रत्येक अटल आवासीय विद्यालय में कॉम्पोजिट स्किल एवं इनोवेशन लैब स्थापित की जाएंगी।

इन लैब्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों, श्रमिक परिवारों और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3D प्रिंटिंग, ऑटोमेशन और स्पेस साइंस जैसी उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। परियोजना को मिशन मोड में लागू किया जाएगा। पहले चरण में दो माह के भीतर कुछ चयनित विद्यालयों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा और छह माह के भीतर सभी विद्यालयों में इनोवेशन लैब्स पूरी तरह कार्यशील होंगी।

अटल आवासीय विद्यालयों की महानिदेशक पूजा यादव ने बताया कि परियोजना के लिए सभी आवश्यक वित्तीय व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। यह पहल छात्रों में 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित कर उत्तर प्रदेश को तकनीक आधारित शिक्षा का अग्रणी राज्य बनाएगी।

By: Yuvasathi.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *