BBMB ने हिंदी ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, जानें कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

BBMB यानि भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड की ओर से हिंदी ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है।

BBMB यानि भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड की ओर से हिंदी ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वो ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट bbmb.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

21 सितंबर को आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें की इस भर्ती के तहत फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 सितंबर 2026 निर्धारित है। उम्मीदवार के पास अंग्रेजी में एमए और हिंदी में आनर्स या एमए हिंदी में और अंग्रेजी में आनर्स या विधि स्नातक और हिंदी आनर्स या एमए हिंदी में और आनर्स या एमए किसी भी विषय में और एमए हिंदी में या हिंदी में आनर्स या एमए हिन्दी में या बीए/बीएससी और हिंदी में आनर्स किया होना अनिवार्य है। साथ ही किसी भी सरकारी या अर्ध-सरकारी या किसी प्रतिष्ठित दैनिक समाचार-पत्रों में कम से कम 3 वर्ष का बतौर ट्रांसलेटर काम करने का अनुभव हो।

आयु सीमा की गई निर्धारित
भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 37 साल से ज्यादा न हो। इसके साथ ही आरक्षित श्रेणी/ विभागीय कर्मचारियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं 1 जुलाई 2026 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़