स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट क्लर्क के पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। 31 अगस्त, 2026 को भर्ती के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका है। इसलिए जो भी इस नौकरी का सपना देख रहे हैं वो जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
आयु-सीमा की गई निर्धारित
इसके साथ ही आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। वहीं आयु की गणना 01 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी।
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के तहत जूनियर एसोसिएट क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं।
आवेदन शुल्क का करना होगा भुगतान
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क भी देना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन 750 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।











