‘सेवा पखवाड़ा’ से घर-घर पहुंच रही धामी सरकार की योजनाएं

देश भर में जारी 'सेवा पखवाड़ा' अभियान से सरकार की योजनाओं से पात्र लाभार्थी जुड़ रहे हैं। इसी तहत उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ थीम पर सेवा पखवाड़ा शुरू

उत्तराखंड की धामी सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्ध है। देश भर में जारी ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान से सरकार की योजनाओं से पात्र लाभार्थी जुड़ रहे हैं। इसी तहत राज्य के हरिद्वार जनपद में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ थीम पर सेवा पखवाड़ा शुरू हो गया है।
सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार के पिछले पांच वर्षों की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जानी है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष जनसेवा शिविर लगाए जाएंगे।
सेवा पखवाड़े का शुभारंभ जिला मुख्यालय से हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित भी किया। बता दें की अभियान के तहत प्रत्येक दिन अलग-अलग विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें रोजगार एवं कौशल विकास, नई सरकारी योजनाएं, सड़क, रेल व रोपवे जैसी आधारभूत संरचना परियोजनाएं, उद्योग एवं एमएसएमई, कृषि, उद्यान और पशुपालन, महिला, युवा एवं सैनिक कल्याण और स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों पर आधारित गतिविधियां शामिल हैं।
सेवा पखवाड़े के दौरान चिकित्सा एवं दिव्यांग शिविर, महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।  विभागीय प्रदर्शनी, योजनाओं के स्टॉल, ऑन-द-स्पॉट आवेदन एवं पंजीकरण, लाभार्थी संवाद, कौशल विकास एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन, डिजिटल सरकारी सेवाओं की जानकारी, मैराथन, खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा राजस्व विभाग की ओर से विशेष लोक अदालत का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोग अपनी समस्या को अधिकारियों के समक्ष रख पाएंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़