उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। आंगनवाड़ी वर्कर के खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। संबंधित जिलों की पात्र महिला अभ्यर्थी जो सरकारी नौकरी का अवसर तलाश रही हैं वो निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर संबंधित जिलों की पत्र महिलायें घर बैठे आवेदन फॉर्म भर सकती हैं। यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2026 में सिर्फ महिला उम्मीदवार फॉर्म भर सकती हैं। महिला अभ्यर्थी का उस जिले का निवासी होना अनिवार्य है जिस जिले से भर्ती के लिए फॉर्म भर रहीं हैं। आवेदन करने वाले का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। पोस्ट ग्रेजुएशन अधिकतम योग्यता है।
बिना परीक्षा के सीधे मेरिट के आधार पर आंगनवाड़ी पदों पर चयन किया जायेगा। प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। जो महिला उम्मीदवार रिक्त पदों पर चयनित होती हैं उनको प्रतिमाह 8000 रुपये वेतन दिया जाएगा।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाली महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट दी गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन होगा। महिला अभ्यर्थी घर बैठे मुफ़्त में आवेदन कर सकती हैं।











