सेना भर्ती CEE परिणाम जल्द, यहाँ जाने कब से शुरू होंगे फिजिकल टेस्ट?

भारतीय सेना भर्ती वर्ष-2027 के तहत आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अगले तीन से चार दिनों में परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

भारतीय सेना भर्ती वर्ष-2027 के तहत आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अगले तीन से चार दिनों में परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय, अल्मोड़ा ने अभ्यर्थियों से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट और अपने पंजीकृत जीमेल खाते पर नियमित रूप से परिणाम की जांच करने की अपील की है।

25 जुलाई से फिजिकल टेस्ट
भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के अनुसार उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के केंद्रीय श्रेणी (रिलीजियस टीचर, जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार सर्वेयर ऑटो) तथा जोनल श्रेणी (सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट) के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएफटी) आयोजित की जाएगी।  25 और 26 जुलाई को रानीखेत स्थित सोमनाथ ग्राउंड में परीक्षा आयोजित होगी।

दस्तावेजों का होगा सत्यापन
इस परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं अंकतालिकाएं, जाति प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र और एक वर्ष के भीतर का ऑनलाइन पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी। इसके अलावा सभी दस्तावेजों की तीन-तीन प्रतियां तथा तीन माह से अधिक पुराने न होने वाले 20 पासपोर्ट आकार के फोटो भी अनिवार्य होंगे। आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

27 जुलाई को किन जिलों में फिजिकल टेस्ट?
भर्ती कार्यालय के मुताबिक, उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के अग्निवीर श्रेणी के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 जुलाई से सोमनाथ ग्राउंड में शुरू होगी। कुमाऊंनी जाति के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाणपत्र में संबंधित जाति का स्पष्ट उल्लेख होना अनिवार्य होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़