तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ा तोहफा! सहायता राशि बढ़ाने पर जल्द ऐलान

तमिलनाडु की महिलाओं को राज्य सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। महिलाओं की सहायता राशि बढ़ाने पर राज्य सरकार जल्द बड़ा फैसला लेने जा रही है।

तमिलनाडु की महिलाओं को राज्य सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। महिलाओं की सहायता राशि बढ़ाने पर राज्य सरकार जल्द बड़ा फैसला लेने जा रही है। तमिलनाडु की सामाजिक कल्याण एवं महिला अधिकार मंत्री जगथीस्वरी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को दी जाने वाली मासिक वित्तीय सहायता को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संशोधित सहायता राशि राज्य की सभी पात्र महिलाओं को उपलब्ध कराई जाएगी।TA

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
राजापालयम में आयोजित नेत्र जांच शिविर में संबोधित करते हुए मंत्री जगथीस्वरी ने कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने के निरंतर प्रयासों में जुटी हुई है। राज्य की प्रत्येक पात्र महिला तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

जल्द पूरा होगा सरकार का वादा
महिला अधिकार सहायता योजना का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान में पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि नियमित रूप से दी जा रही है। साथ ही इस राशि को बढ़ाकर 2,500 रुपये करने की तैयारी भी चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे को पूरा करेगी और प्रक्रिया पूरी होते ही सभी पात्र महिलाओं को बढ़ी हुई सहायता राशि का लाभ मिलेगा।

पात्र लाभार्थियों को ही मिलेगा लाभ
मंत्री जगथीस्वरी बताया कि सरकार को बड़ी संख्या में उन महिलाओं के नए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें पिछली सरकार के दौरान आवेदन करने के बावजूद योजना का लाभ नहीं मिल सका था। सरकार सभी आवेदनों की व्यापक जांच कर रही है, ताकि डुप्लिकेट आवेदनों की पहचान की जा सके। त्रुटियों को दूर किया जाएगा और सिर्फ वास्तविक पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिले।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़