भारत के परिवहन भविष्य को नई दिशा, नितिन गडकरी ने की योजनाओं की समीक्षा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स प्रबंधन लिमिटेड (NHLML) की समीक्षा की।

भारत के परिवहन भविष्य को नई दिशा देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स प्रबंधन लिमिटेड (NHLML) की समीक्षा की। नितिन गडकरी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए देशभर में विकसित किए जा रहे मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP), रोपवे, इंटरमॉडल स्टेशनों और वे-साइड सुविधाओं की परियोजना-स्तरीय प्रगति का आकलन किया।

परियोजनाओं में तेजी के निर्देश
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इन परियोजनाओं को भविष्य के लिए तैयार एकीकृत परिवहन तंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए इनके समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ये परियोजनाएं देश में बहु-माध्यमीय संपर्क व्यवस्था को मजबूत करेंगी, नए आर्थिक अवसर सृजित करेंगी, संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगी और भारत की लॉजिस्टिक्स प्रतिस्पर्धात्मकता को नई मजबूती प्रदान करेंगी।

लॉजिस्टिक्स तक विकास की रफ्तार
नितिन गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं के समय पर पूरा होने से लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की दक्षता बढ़ेगी। इससे माल परिवहन की लागत कम होगी वहीं यात्रियों को विश्व स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़