अब जलालाबाद का नाम होगा परशुरामपुरी, केंद्र की स्वीकृति के बाद योगी कैबिनेट की मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने शाहजहांपुर जिले के ऐतिहासिक नगर जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने बैठक में एक बार फिर ऐतिहासिक फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक में शाहजहांपुर जिले के ऐतिहासिक नगर जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद अब राजपत्र अधिसूचना जारी होने पर नया नाम सभी सरकारी अभिलेखों, विभागीय दस्तावेजों और मानचित्रों में लागू किया जाएगा।

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व
राज्य की योगी सरकार के मुताबिक नगर को भगवान परशुराम की जन्मस्थली के रूप में धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व प्राप्त है। इसी आधार पर नाम परिवर्तन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था, जिसे केंद्र सरकार की स्वीकृति मिली और अब मंत्रिमंडल ने अनुमोदित कर दिया।

केंद्र सरकार का जताया आभार
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने इस फैसले पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। वहीं इस फैसले के बाद परशुरामपुरी में खुशी का माहौल है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़