NEET UG फीस रिफंड पर अपडेट, बैंक डिटेल अपडेट नहीं होगी तो नहीं मिलेगा रिफंड

NTA ने फीस रिफंड प्रोसेस के बारे में जरूरी अपडेट जारी किया। जिसमें बताया गया कि अब तक सिर्फ 8,29,510 उम्मीदवारों ने ही ऑफिशियल पोर्टल पर अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट या कन्फर्म की है।

नीट यूजी 2026 फीस रिफंड को लेकर अपडेट सामने आया है। प्रोसेस नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फीस रिफंड प्रोसेस के बारे में जरूरी अपडेट जारी किया। जिसमें बताया गया कि अब तक सिर्फ 8,29,510 उम्मीदवारों ने ही ऑफिशियल पोर्टल पर अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट या कन्फर्म की है।

NTA ने दी चेतावनी
एजेंसी ने बताया कि कुछ उम्मीदवारों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि जो योग्य उम्मीदवार तय समय-सीमा के अंदर यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें रिफंड नहीं मिल पाएगा। https://x.com/NTA_Exams/status एनटीए के अनुसार, नीट यूजी 2026 रिफंड के लिए बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट या कन्फर्म करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 (रात 1150 बजे तक) है।

7 जुलाई अंतिम तिथि
एनटीए ने कहा, “जिन उम्मीदवारों ने अपने बैंक अकाउंट की जानकारी कन्फर्म कर दी है, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आपको अपनी जानकारी अपडेट करनी है तो आप 7 जुलाई तक एनटीए के ऑफिशियल पोर्टल पर ऐसा कर सकते हैं।”

एनटीए की उम्मीदवारों को सलाह
एनटीए ने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी बैंकिंग जानकारी जमा या वेरिफाई नहीं की है वे ऑफिशियल नीट पोर्टल neet.nta.nic.in पर लॉग इन करें और जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें। एजेंसी ने आगे बताया कि जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपने बैंक अकाउंट की जानकारी जमा और कन्फर्म कर दी है, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। जो लोग समय-सीमा से पहले अपडेट पूरा कर लेंगे, उन्हें रिफंड वितरण के अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

कैसे पूरी करें रिफन्ड प्रक्रिया?
एनटीए ने बताया कि प्रक्रिया पूरी करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल नीट यूजी वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पहले से दी गई बैंक अकाउंट की जानकारी देख सकते हैं और जरूरी सुधार कर सकते हैं और अपडेट की गई जानकारी जमा कर सकते हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि एक बार जब उम्मीदवार सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लेंगे और अपने बैंक अकाउंट की जानकारी जमा कर देंगे तो दी गई जानकारी को ही अंतिम माना जाएगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़