प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर पहुंचे है। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच वार्ता हुई। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच अहम समझौता हुआ। इस समझौते से भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग को नई मजबूती मिलने जा रही है। दरअसल भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों की आपूर्ति करेगा। इस कदम से दोनों देशों के रणनीतिक और रक्षा संबंध और मजबूत होंगे।
समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूती
दोनों देशों के बीच हुई इस वार्ता में समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ बनाने पर भी सहमति बनी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भवन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं की बैठक के बाद इंडोनेशिया और भारत ने ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल प्रणाली के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। जकार्ता घोषणा के अनुसार भारत-रूस के संयुक्त उपक्रम मिसाइल निर्माता ब्रह्मोस एयरोस्पेस और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
साझेदारी से होगा बड़ा फायदा
वहीं भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद प्राबोवो ने कहा, हम दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। हमारे बीच की साझेदारी से इस इलाके को फायदा होगा। प्राबोवो ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया व्यापार समझौते पर बातचीत में तेजी लाएंगे।











