‘शिक्षा परिवार’ के साथ खड़ी योगी सरकार, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की लॉन्च

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ की धरा से करीब 12 लाख शिक्षाकर्मियों को सौगात देते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षाकर्मियों के लिए  ‘समृद्धि और सुरक्षा की नई बारिश की है। बाबा विश्वनाथ की धरा से करीब 12 लाख शिक्षाकर्मियों को सौगात देते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की यह सौगात शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, उनके आश्रितों, बच्चों, संविदा कर्मियों के लिए खुशी का बड़ा अवसर लेकर आई है। इस सौगात के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों से अपील की है कि आप अनुशासित वातावरण बनाकर बच्चों को मेहनत व प्यार से पढ़ाकर गढ़िए। देश का भविष्य अच्छा होगा तो हर नागरिक का भविष्य अच्छा हो जाएगा।

शिक्षकों को सीएम का आश्वासन  
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि आप बच्चों का ध्यान दें, सरकार आपका ध्यान रखेगी। हर बच्चा स्कूल जाए, यह नागरिकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का दायित्व है। सीएम ने सरकार के अन्य विभागों और निजी क्षेत्र से भी अपने कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा गारंटी देने को कहा।

योजना के तहत क्या सौगात?
सीएम योगी ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 1.10 करोड़ विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग, स्टेशनरी के लिए 1200 रुपये प्रति विद्यार्थी के हिसाब से उनके अभिभावकों के खाते में कुल 1320 करोड़ की धनराशि भेजी। इस अवसर पर 10 लाख शिक्षकों और  संविदा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू भी किया गया। प्रदेश भर में 404 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कैशलेस सुविधा के लिए 450 करोड़ का भुगतान  
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया है। जिससे हर शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी मिली है। यूपी पहला राज्य है, जिसने इसे लागू किया। कैशलेस सुविधा के लिए 450 करोड़ रुपये का वार्षिक भुगतान प्रदेश सरकार करेगी।

शिक्षकों के लिए सुरक्षा कवच
सीएम योगी ने बताया की स्थायी शिक्षक और कार्मिकों, जिनका वेतन 10 हजार रुपये से ज्यादा है, उन्हें 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस कवर, जिसमें एक करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर, एक करोड़ का स्थायी दिव्यांगता कवर, 1.6 करोड़ का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर और किसी अनहोनी पर बच्चों की शिक्षा और पुत्रियों के विवाह के लिए एड ऑन कवर प्रदान किया जाएगा।

संविदाकर्मियों के लिए सुरक्षा कवच
संविदाकर्मियों का वेतन 10 हजार से अधिक होने पर 30 से 80 लाख तक पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर, स्थायीआंशिक दिव्यांगता पर 30 से 15 लाख का इंश्योरेंस कवर, एयर एक्सीडेंट पर 30 से 80 लाख तक इंश्योरेंस कवर, अनहोनी की स्थिति में बच्चों की शिक्षा व पुत्रियों के विवाह के लिए एड ऑन कवर प्रदान किया जाएगा। साफ है कि योगी सरकार ने इस योजना के माध्यम से यह साबित कर दिया है कि योगी सरकार हमेशा उत्तर प्रदेश के शिक्षा परिवार के साथ खड़ी है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़