हरियाणा सरकार का प्राकृतिक खेती मिशन, किसानों को प्रशिक्षण और आर्थिक मदद

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत हरियाणा सरकार किसानों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है।

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत हरियाणा सरकार किसानों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। इसी तहत हरियाणा के उपमंडल नारायणगढ़ के खंड नारायणगढ़ में किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में किसानों को प्राकृतिक खेती, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की जानकारी दी गई। साथ ही कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से किसानों को अवगत करवाया।

4,000 रुपये प्रति एकड़ सहायता राशि
किसानों को दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की जानकारी देते हुए उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. नरेश ने बताया कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य दलहन उत्पादन एवं क्षेत्रफल में वृद्धि, दलहन आयात पर निर्भरता कम करना, जलवायु अनुकूल बीजों को बढ़ावा देना, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत मूंग, उड़द एवं अरहर की खंड प्रदर्शन प्लॉट योजना के अनुसार खेती करने पर किसानों को 4,000 रुपये प्रति एकड़ की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

9 जुलाई पंजीकरण की अंतिम तिथि
इस योजना के तहत एक किसान अधिकतम 2.5 एकड़ तक लाभ ले सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। किसानों को ‘’मेरी फसल मेरा ब्यौरा’’ पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। सभी किसानों को अपनी किसान आईडी भी बनानी होगी का ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़