हवाई अड्डों को लेकर अमित शाह की समीक्षा बैठक, ATRS प्रणाली से सुरक्षा जांच होगी आसान

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने समीक्षा बैठक की। देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक में समीक्षा की गई।

देश में हवाई सफर को आसान बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने समीक्षा बैठक की। देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक में समीक्षा की गई। इस दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए अहम फैसले लिए गए।

स्वचालित एक्स-रे ट्रे रिटर्न प्रणाली
बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने निर्देश दिया कि देश के सभी हवाई अड्डों पर स्वचालित एक्स-रे ट्रे रिटर्न प्रणाली को लागू किया जाए। इस प्रणाली से सुरक्षा जांच की प्रक्रिया को और अधिक तेज बनाया जा सकता है।

यात्रियों की सुविधाओं पर फोकस
इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हवाई अड्डों पर प्रवेश द्वार, चेक-इन काउंटर, सुरक्षा जांच लेन सभी प्रक्रियाओं को सही तरीके से व्यवस्थित किया जाए ताकि किसी भी स्तर पर यात्रियों की आवाजाही बाधित नहीं होनी चाहिए।

62 हवाई अड्डों पर विकास कार्य
गृह मंत्री अमित शाह ने देशभर में निर्माणाधीन 21 हवाई अड्डों और विकास के लिए चिन्हित 41 अन्य हवाई अड्डों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अमित शाह ने ये भी निर्देश दिए कि सभी 62 हवाई अड्डों पर विकास कार्यों को दो सालों में पूरा करना सुनिश्चित करें।  

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़