कपड़ा उद्योग में फैशन की चमक के बीच पर्यावरणीय चुनौतियों को कम करने की दिशा में टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उजागर हुई है। टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग के जरिए अब भारत कपड़ा उद्योग को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग एक महत्वपूर्ण पहल
मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग को लेकर महत्वपूर्ण पहल के रूप में उजागर किया और इसका महत्व बताते हुए संदेश दिया कि पुराने कपड़ों और टेक्सटाइल वेस्ट का बेहतर इस्तेमाल कर एक स्वच्छ, हरित और संसाधनों की बचत करने वाला भविष्य तैयार किया जा सकता है।
इको-फ्रेंडली फैशन को बढ़ावा
टेक्सटाइल रीसाइक्लिंग इको-फ्रेंडली फैशन को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रही है। यह सिर्फ कचरे को कम करने का माध्यम ही नहीं है। यह कपड़ों के पुन: उपयोग के लिए बदलने में मदद करता है साथ ही रीसाइक्लिंग से नए कच्चे माल की जरूरत भी कम होती है, जिससे पर्यावरण पर पड़ने वाले दबाव में कमी आती है।
मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स का संदेश
मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स लोगों को यह संदेश देना कहती है कि उद्योग, उपभोक्ता मिलकर छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए बड़ा बदलाव ला सकते हैं। रीसाइक्लिंग की आदत भविष्य को ज्यादा हरा-भरा और टिकाऊ बनाने में मदद कर सकती है।











