दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की समीक्षा, नितिन गडकरी के अधिकारियों को सख्त निर्देश

राजस्थान के अलवर जिले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिनान रेस्ट एरिया पहुंचकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा की समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। राजस्थान के अलवर जिले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिनान रेस्ट एरिया पहुंचकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उन्होंने एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा की समीक्षा की। लगातार हो रही दुर्घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान नितिन गडकरी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिनान रेस्ट एरिया में करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का विस्तृत रिपोर्ट देखी। जिसके बाद नितिन गडकरी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने हाल के सड़क हादसों के कारणों की जानकारी ली। सड़क की गुणवत्ता को तकनीकी रूप से और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को सख्त निर्देश
नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे पर बने अवैध ढाबों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर खड़े ट्रकों को तत्काल हटाया जाए और सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाई जाए। इन मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

एक्सप्रेसवे बनेगा अधिक सुरक्षित-आधुनिक  
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एक्सप्रेसवे का यह दौरा लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों को देखते हुए  महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य एक्सप्रेसवे को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाना है। साथ ही यात्रियों को सभी सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़