प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने भारत के नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के अतिरिक्त निवेश का स्वागत किया है। पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी ने खुशी जताई और कहा कि यह निवेश भारत की आर्थिक प्रगति को और मजबूत करेगा।
500 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का निवेश
बता दें कि इस निवेश की जानकारी ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े पेंशन फंड ऑस्ट्रेलियनसुपर के सीईओ पॉल श्रोडर ने दी। उन्होंने कहा कि 500 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का अतिरिक्त निवेश भारत में किया जा रहा है। इस निवेश के बाद भारत में सभी एसेट क्लास में ऑस्ट्रेलियनसुपर का कुल निवेश बढ़कर 3.3 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर हो गया है।
बदलती अर्थव्यवस्था में निवेश अवसरों का प्रमाण
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, “ऑस्ट्रेलियनसुपर का नया निवेश भारत की विकास यात्रा में दुनिया के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि ये यह भारत की तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था में मौजूद निवेश अवसरों का भी प्रमाण है”।











