बांदा में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। इसके साथ ही लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र और अन्य सहायता सामग्री वितरित की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया।
योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान दो आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता, आवास की चाबी, आयुष्मान कार्ड, ट्रैक्टर व ई-रिक्शा की चाबी, सिलाई मशीन सहित कई लाभ वितरित किए।
विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और महिलाओं को पोषण की पोटली बांटी। इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा परिषद की और से स्टॉल लगाए गए जिसका सीएम योगी ने अवलोकन किया। बच्चों ने स्कूल चलो अभियान को लेकर मॉडल सीएम योगी आदित्यनाथ को दिखाए साथ ही सीएम योगी ने युवाओं के साथ संवाद भी किया।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
गौरतलब है की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तब अपनी योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है। जिसके लिए समय-समय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिससे लोगों तक जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।











