केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु के किसानों के लिए वरदान होगा साबित

केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के खोपरा और तोतापुरी आम उत्पादक किसानों के लिए उनकी उपज की सरकारी खरीद की मंजूरी दी है।

केंद्र सरकार लगातार देश के अन्नदाताओं के लिए योजनाओं का विकास कर रही है। केंद्र की कई योजनाओं का लाभ उठा रहे किसानों के लिए अब सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने तमिलनाडु के खोपरा और तोतापुरी आम उत्पादक किसानों के लिए उनकी उपज की सरकारी खरीद की मंजूरी दी है।

केंद का फैसला बनेगा वरदान
सरकार के इस फैसले से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मंजूरी के बाद किसानों को अपनी फसल का बेहतर दाम मिलेगा। जो भी किसान किसी मजबूरी में घाटे में अपनी फसल को बेचता था उसके लिए यह फैसला वरदान बनकर सामने आया है।

सरकारी खरीद को मंजूरी
केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के दौरान तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव के आधार पर खोपरा की सरकारी खरीद को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि इस मंजूरी के तहत राज्य में कुल 87,226 मीट्रिक टन खोपरा की खरीद की जाएगी, जिसमें 87 हजार मीट्रिक टन मिलिंग खोपरा और 226 मीट्रिक टन बाल खोपरा शामिल हैं। इसके साथ ही तमिलनाडु के तोतापुरी आम उत्पादक किसानों के लिए भी यह फैसला राहत भरा है।  

आर्थिक सुरक्षा होगी मजबूत
केंद्र सरकार बड़ी मात्रा में इन फसलों को उनके तय दाम पर खरीदेगी। सरकार के इस फैसले से किसानों की आय मजबूत होगी। साथ ही किसानों के लिए केंद्र सरकार का यह फैसला आर्थिक सुरक्षा भी लेकर आया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़