छापेमारी में 31700 इंजेक्शन जब्त, दोषियों पर दिल्ली सरकार लेगी सख्त एक्शन  

दिल्ली सरकार लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पूरी तरह सख्त है।

दिल्ली सरकार लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पूरी तरह सख्त है। इसी के तहत दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर प्रशासन का एक्शन भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली औषधि नियंत्रण विभाग ने पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में एक फार्मास्युटिकल प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इस कार्रवाई में करीब 31700 ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन जब्त किए गए। यह ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मई में खरीदने के बाद अनिवार्य कोल्ड चेन स्टोरेज के तय मानकों का उल्लंघन करते हुए सामान्य तापमान पर रखा गया था।

तय मानकों का उल्लंघन
औषधि नियंत्रण विभाग निरीक्षण के दौरान औषधि नियंत्रण विभाग ने पाया कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के एक बैच को प्रोडक्ट लेबल पर सामान्य कमरे के तापमान पर रखा गया था। जो बताई गई जरूरी स्टोरेज शर्तों 2 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस के विपरीत है। यह स्टॉक मई 2026 में खरीदे जाने के बाद से कथित रूप से इसी स्थिति में रखा हुआ था।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जीवनरक्षक और गंभीर बीमारियों की दवाओं के मामले में किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़