भारत-न्यूजीलैंड के रणनीतिक व्यापार को मजबूती, दोनों देशों में 10 प्रमुख समझौते और कई घोषणाएं

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर से मुलाकात की। इस दौरान समुद्री सहयोग, जल सर्वेक्षण समेत कई क्षेत्रों में 10 समझौतों और आठ नई पहलों की घोषणा की गई।

ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड की यात्रा पर हैं। जहां पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर से मुलाकात की। इस दौरान समुद्री सहयोग, जल सर्वेक्षण समेत कई क्षेत्रों में 10 समझौतों और आठ नई पहलों की घोषणा की गई। दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में 2030 के लिए एक रोडमैप जारी किया, जिसके तहत प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा।

दोनों देशों में 10 प्रमुख समझौते
वार्ता के दौरान हुए समझौतों को लेकर विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ में 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 35,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य तय किया है। दोनों देशों के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए जिनमें समुद्री सहयोग, जल सर्वेक्षण, रसद सहायता, आतंकवाद रोधी सहयोग, आपदा प्रबंधन, पशुपालन एवं डेयरी, पर्यटन, खेल समेत अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

कीवी फल कार्य योजना की घोषणा
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए कीवी फल कार्य योजना शुरू करने की घोषणा की साथ ही नागालैंड और उत्तराखंड में कीवी फल के लिए दो उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़