जेपी नड्डा की अध्यक्षता में MSG बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल बदलाव पर जोर

दिल्ली में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की तीसरी मिशन संचालन समूह बैठक की आयोजित की गई।

दिल्ली में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की तीसरी मिशन संचालन समूह बैठक की आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री जेपी. नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देश के डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम की प्रगति की समीक्षा की गई।

तकनीक-आधारित स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत
बैठक को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि तकनीक-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। वहीं अब इसको ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लाया जा सके इस पर सरकार का फोकस रहेगा। जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, अनुप्रिया पटेल और जितिन प्रसाद समेत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा
बैठक के दौरान मिशन संचालन समूह ने एबीडीएम के तहत हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम में से एक के रूप में उभर चुका है। इसके अलावा बैठक में पिछली समीक्षा बैठक के बाद लिए गए फैसलों पर हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई। वहीं बैठक में भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा हुई, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों के उपयोग, डिजिटल हेल्थ स्टैंडर्ड्स को बढ़ावा देने और राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़