सीएम योगी ने किए ‘जनता दर्शन’, समस्याएं सुनी…फरियादियों को न्याय का भरोसा

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जन-जन की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दर्शन करते हैं। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन किया। इस दौरान खुद फरियादियों के पास जाकर सीएम योगी ने उनकी समस्याएं सुनी और न्याय का भरोसा दिलाया।

अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी के सामने ज्यादातर मामले अवैध कब्जों के सामने आए। सीएम योगी ने मामलों को लेकर तुरंत संबधित अधिकारियों को शिकायतें सौंपी। और अधिकारियों को निर्देश दिया की जल्द से जल्द इन समस्याओं का हाल हो जाना चाहिए। अगर ऐसी कोई शिकायत किसी अधिकारी के सामने भी आती है तो वो तुरंत दोषियों पर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है।

बिल्डर की मनमानी के मामले
इसके अलावा जनता दर्शन के दौरान गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा से जुड़े एक बिल्डर की शिकायत भी सामने आई। अपनी समस्या को बताते हुए फरियादीओं ने कहा कि आरोपी बिल्डर ने एक ही फ्लैट की रजिस्ट्री कई लोगों के नाम कर दी। मामला सामने आते ही सीएम योगी ने गंभीरता दिखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की मामले की गंभीरता से जांच की जाए। बिल्डर के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़