उत्तर प्रदेश में होगा ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ, 35 करोड़ पौधों का होगा रोपण

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारम्भ करने जा रही है। 12 जुलाई को गोरखपुर में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारम्भ करने जा रही है। 12 जुलाई को गोरखपुर में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान पौधा रोपित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। इस महायज्ञ के दौरान 35 करोड़ पौधों का रोपण किया जायेगा।

केंद्र सरकार के मंत्री होंगे शामिल
बता दें कि इस महायज्ञ में केंद्र सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे। इसके साथ ही राज्य के सभी मंत्री और प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी पौधारोपण करेंगे। वन मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र और छात्राओं की भी भागीदारी प्राथमिकता रहेगी।

35 करोड़ पौधों का रोपण
साथ ही वन मंत्री डा.अरूण सक्सेना ने बताया कि प्रदेश की 2600 पौधशालाओं में 57.62 करोड़ पौधे उपलब्ध हैं। इस बार 30 प्रतिशत फलदार पौधे लगाये जायेंगे। इस अभियान के जरिए प्रदेश को और साफ, स्वच्छ बनाया जाएगा।  वन मंत्री ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है और इस महायज्ञ को सफल बनाने में सहयोग मांगा है। 35 करोड़ पौधों के रोपण से प्रदेश को साफ, स्वच्छ बनाने का संदेश योगी सरकार देने जा रही है।   

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़