महाराष्ट्र सरकार की किसान कर्जमाफी योजना से लाखों किसानों को लाभ मिल रहा है। राज्य सरकार ने किसानों के लिए 36,585 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक कर्जमाफी योजना लागू की गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने किसान कर्जमाफी योजना के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बधाई दी है।
लाखों किसानों को बड़ी राहत का फैसला
तरुण चुघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के द्वारा किसानों के लिए 36,585 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक कर्जमाफी योजना लागू करने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लाखों किसानों को बड़ी राहत देने वाला फैसला है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की किसान-हितैषी सोच का सशक्त प्रमाण है।
योजना के तहत बकाया कर्ज
दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना’ के तहत 56.24 लाख किसानों को कुल 36,585 करोड़ रुपए की कर्जमाफी की घोषणा की है। बता दें की इस स्कीम के तहत, उन किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा जिन पर कुल 2 लाख रुपए तक का बकाया कर्ज है। जिन किसानों पर 2 लाख रुपए से ज्यादा का बकाया है, उन्हें बाकी रकम चुकाने के बाद 2 लाख रुपए की माफी मिलेगी। वहीं जो किसान पिछले तीन सालों में से किन्हीं दो सालों में अपने फसल लोन का नियमित रूप से भुगतान करते रहे हैं, उन्हें 50,000 रुपए का प्रोत्साहन बोनस दिया जाएगा।











