केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहे। लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। नितिन गडकरी और सीएम योगी ने एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं और प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधुनिक सड़क अवसंरचना विकसित उत्तर प्रदेश की आधारशिला है। जिससे उत्तर प्रदेश में निवेश, पर्यटन, व्यापार और रोजगार को तेज रफ्तार मिलेगी।
विश्वस्तरीय सड़क संपर्क होगा विकसित
वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ ही सालों में उत्तर प्रदेश देश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख इंजन बनकर उभरा है। इसलिए उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण
बता दें की लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इस दौरान तीन राष्ट्रीय परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे जिसकी लागत चार हजार 850 करोड़ रुपये है।











