दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकली थी, जिसके लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी की इच्छा रखने वाले जिन भी युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो आज अपना आवेदन जमा करवा दें।
1979 पदों पर भर्ती
बता दें की बोर्ड की और से जून में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1979 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। टेक्नोलॉजी से लेकर साइंस तक, कई विषय के लिए ये भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आज आवेदन के अंतिम दिन अप्लाई कर सकते हैं।
कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आप dsssbonline.nic.in पर कर सकते हैं। जिन पदों पर भर्ती निकाली गई है उसकी जानकारी आवेदन करने से पहले जरूर पढ़ लें। इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जो दो घंटे की होगी। CBT मोड में MCQ सवाल पूछे जाएंगे।
वर्गों के आधार पर आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए वर्गों के आधार पर शुल्क भी रखे गए हैं।सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी वाले अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपए शुल्क रखा गया है। वहीं महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।











