उच्च शिक्षा को बिहार सरकार का बढ़ावा, रोहतास को मिलेंगे पांच नए सरकारी डिग्री कॉलेज

रोहतास जिले में पांच नए सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा गया गया है।

बिहार सरकार राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में रोहतास जिले में पांच नए सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा गया गया है। इसकी जानकारी बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना लक्ष्य
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश पर राज्य के उन प्रखंडों में सरकारी डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं, जहां अभी तक इसकी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पहले राज्य के जिन क्षेत्रों में डिग्री कॉलेज नहीं थे, वहां सरकार ने डिग्री कॉलेज स्थापित करने का काम किया था। इसका उद्देश्य खासतौर पर छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना है।  

211 प्रखंडों में सरकारी डिग्री कॉलेज होंगे स्थापित
शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। इससे गांवों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी। मंत्री ने बताया कि चुनाव से पहले यह घोषणा की गई थी कि जहां सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं हैं, वहां नए कॉलेज खोले जाएंगे। इसी योजना के तहत बिहार के 211 प्रखंडों में सरकारी डिग्री कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री करेंगे कॉलेजों का उद्घाटन
वहीं इसी दिशा में रोहतास जिले में पांच डिग्री कॉलेजों के शुभारंभ को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है। साथ ही मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रोहतास में कॉलेजों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहां के छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़